September 29, 2024

सैलाना नपं में भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया

कांग्रेस ने सहयोग किया भाजपा को,राठौड बने उपाध्यक्ष

रतलामसैलाना,8 अगस्त (इ खबरटुडे)। सैलाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पद पर हार का सामना करने वाली भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। बुधवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नंदकिशोर राठौड़ ने गेहलोत पैनल के जितेन्द्र सिंह राठौर को 6  मतो से शिकस्त दी। भाजपा उम्मीदवार को 11 तो गेहलोत पेनल को 5 मत मिले।

सूत्रों के अनुसार महत्वपूर्ण बात यह हैं कि भाजपा को उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस का भी सहयोग मिला। कांग्रेस के यहां दो पार्षद हैं। भाजपा 8  पार्षदों के चलते जीत को तय मान कर चल रही थी। वहीं उसे खतरा क्रास वोटिंग के साथ ही कांग्रेस और गेहलोत पेनल के एक होने पर था। लेकिन सारी अटकले दूर करते हुए भाजपा ने न केवल अपने मतों को संभाला कर रखा बल्कि निर्दलिय सहित कांग्रेस पार्षदों का समर्थन हासिल करने में सफलता प्राप्त की। उल्लेखनीय हैं कि विगत माह हुए नगरीय निकाय के चुनाव में विधायक प्रभुदयाल गेहलोत ने कांग्रेस से बगावत कर अध्यक्ष सहित पार्षद पदो पर भी अपने समर्थकों को चुनाव लड़ाया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया सहित भाजपा की पूरी ताकत लागने के बावजूद वे अपने समर्थक जगदीश पाटीदार को अध्यक्ष पद पर जिताने में सफल हुए थे। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने श्री राठौड़ का विजयी जुलुस निकाला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पांडेय, संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस भाजपा एक

 

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस द्वारा भाजपा को समर्थन देने पर विधायक पुत्र एवं युवा नेता हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि सैलाना नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस पार्षदों द्वारा भाजपा को वोट देने से प्रदेश कांग्रेस पार्षदों द्वारा भाजपा को वोट देने से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की एक सुत्रीय कांग्रेस को डूबोने की निती का पता चलता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री भूरिया की स्थानीय स्तर से लगाकर भोपाल तक भाजपा से साठगांठ हैं। गुड्डू ने स्पष्ठ कहा कि भूरिया कांग्रेस का इस्तेमाल भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहें हैं और यही कारण हैं कि सैलाना में कांग्रेस पार्षद भाजपा को वोट दे रहे हैं।

 

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds