September 21, 2024

विकास हेतु 26 लाख की स्वीकृति,जावरा विधायक की अनुशंसा पर मिली सौगात

रतलाम \जावरा ,12 दिसम्बर(इ खबरटुडे)। जावरा विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति विशेष क्षेत्र में सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय की अनुशंसा पर आदिवासी विकास विभाग और घुमक्कड़ जाति विभाग ने 26 लाख रु की लागत से कार्यो की स्वीकृति प्रदान की है।भाजपा नगर अध्यक्ष महेश सोनी ,जावरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़,पिपलोदा मण्डल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, प्रवक्ता प्रदीप तिवारी,अनिल जैन व प्रफुल्ल जेन ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित क्षेत्रों में विकास कार्यो और मूलभूत सुविधाओं के लिए विधायक डॉ पांडेय लम्बे समय से प्रयासरत है।आपकी अनुशंसा पर जनजाति कार्य विभाग ने पिपलोदा विकासखण्ड के ग्राम खेड़ावदा,ग्राम निपानिया एवं ग्राम आजमपुर डोडिया में 20 लाख रु की लागत से सी.सी.सड़क व नाली कार्य स्वीकृत किये गए है।

इसी तरह विधायक डॉ पांडेय की अनुशंसा पर विमुक्त,घुमक्कड एवं अर्ध घुमक्कड जनजाति के 10 हितग्राहियो को आवास स्वीकृत किये गए है।ये आवास ग्राम मोयाखेड़ा,ग्राम मोरिया एवं ग्राम पिपल्याजोधा में बनाये जायेगे।

उपरोक्त स्वीकृति मिलने पर भाजपा महामंत्रीगण प्रमोद रावल,सोनू यादव,राजेन्द्र सिंह असावती, राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा,विधायक प्रतिनिधि महिपालसिंह,हनुमन्त सिंह,विजय शर्मा,जिला पंचायत सदस्य बालाराम पाटीदार,जनपद अध्यक्ष सन्तोष सुरेश धाकड़,जावरा जनपद उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियो ने बधाई देते हुए प्रभारी मंत्री दीपक जोशी व विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may have missed