mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

वन महोत्सव के अंतर्गत विधायक हर्ष गहलोत ने पौधारोपण किया

रतलाम,04जुलाई (इ खबरटुडे)।वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के तहत सैलाना के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विधायक हर्ष विजय गहलोत द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिला वन मंडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह राठौर, प्राचार्य लखन लाल शास्त्री वृक्षारोपण में सहभागी बने।इस अवसर पर विधायक श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के वन महोत्सव संदेश का वाचन करते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखभाल के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। जिला वन मंडल अधिकारी श्री गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को राशियों के अनुसार पौधों की जानकारी देते हुए इस संबंध में पंपलेट भी वितरित किए।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी सघन वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा राम चौधरी तथा सुरेश माथुर ने किया। आभार प्राचार्य श्री लखन लाल शास्त्री ने माना। कार्यक्रम में सैलाना वन एसडीओ श्री अशोक हनवंते तथा श्री दीपक शर्मा भी उपस्थित थे।

Back to top button