रेलवे ग्रुप डी की 1 लाख भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी, आज शाम से करें आवेदन

नई दिल्ली,12मार्च(इ खबर टुडे)।रेलवे ग्रुप डी की नई 1 लाख भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार ग्रुप डी की 1,03,769 की भर्तियां निकली हैं। आज शाम 5 बजे से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। पिछले साल जहां 63 हजार भर्तियां निकली थीं, वहीं इस साल 1 लाख से ज्यादा भर्तियां निकली हैं।इस बार आरआरबी (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) नहीं आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) ने रेलवे ग्रुप डी की भर्तियां निकाली है। आरआरसी के नये नोटिस यह कन्फर्म हो गया है कि RRC Group D recruitment 2019 के लिए आवेदन आज (12 मार्च) शाम 5 बजे से कर सकेंगे। उधर, RRB Group D Result घोषित होने के बाद RRB Group D PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के एडमिट कार्ड भी जारी हो गए हैं।
लेवल – 1 के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड – IV, रेलवे के विभिन्न टेक्निकल डिपार्टमेंट्स (इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व एस एंड टी विभाग) में हेल्पर व असिस्टेंट, प्वाइंट्समैन पदों पर नियुक्ति होगी। लेकिन इस बार आरआरबी नहीं आरआरसी का नोटिफिकेशन ( RRC – 01/2019 ) जारी होगा। रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए रेल मंत्रालय ने आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) का गठन किया था।
इन भर्तियों में जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। आयु की गणना 01 जुलाई, 2019 से की जाएगी। योग्यता व आयु की विस्तृत जानकारी पूरा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। वेतन एवं भत्ते 7th CPC Pay Matrix के मुताबिक ही मिलेंगे।