October 15, 2024

रतलाम : जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का दौर जारी ,आज भी मिले 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज

रतलाम,20 सितम्बर (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में कोरोना मरीजों के लगातार सामने आने का दौर जारी है। मरीजों की सख्या को लेकर रतलाम जिला कई दिनों संभाग स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बावजूद अधिकांश लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते देखे जाते है। रविवार को भी रतलाम जिले के अलग -अलग क्षेत्रों से 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है। इस प्रकार रतलाम जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16 सौ पार हो चूका है।

मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार आज रतलाम के राजीव नगर कस्तूरबा नगर के 50 वर्षीय पुरुष ,जावरा के सागर मोती परिसर के 62 वर्षीय पुरुष ,रतलाम के टाटानगर के 38 वर्षीय पुरुष ,डोंगरे नगर के 42 वर्षीय पुरुष ,ग्राम सेवरिया बिलपांक की 22 वर्षीय युवती ,ग्राम मऊ बिलपांक के 27 वर्षीय पुरुष ,रतलाम के विष्णु विहार के 38 वर्षीय पुरुष ,रामदेव की घाटी रतलाम के 54 वर्षीय पुरुष ,प्रताप नगर रतलाम के 48 वर्षीय पुरुष ,55 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय महिला, काटजू नगर के 46 वर्षीय पुरुष ,जवाहर नगर की 63 वर्षीय महिला ,अरिहंत परिसर की 25 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरुष ग्राम सिमलावदा की 67 वर्षीय महिला ,ग्राम मांगरोल की 25 वर्षीय महिला, रंगबाड़ी मोहल्ला सैलाना की 16 वर्षीय बालिका, सैलाना के जूनावास 30 वर्षीय महिला ,20 वर्षीय युवक ,70 वर्षीय महिला ,कुम्हारी पूरा बड़ावदा के 29 वर्षीय पुरुष के सैम्पल मिल चुके है। इस प्रकार आज कुल 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हे।

You may have missed