September 29, 2024

मां की हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा मैसेज और हो गया फरार

बांसवाड़ा,25 सितम्बर (इ खबरटुडे)। राजस्थान के बांसवाड़ा में एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी करतूत कबूली और फरार हो गया। आरोपी की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से शहर के लोग सदमे में हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 18 वर्षीय विवेक पांचाल है, जिसने अपनी मां देवकन्या की रविवार रात बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। विवेक, देवकन्या का छोटा बेटा है, जो अपने पिता के साथ मध्यप्रदेश के जबलपुर में काम करता है। बड़ा भाई कुवैत में है। विवेक भी कुवैत जाना चाहता था।

जांच अधिकारी दिलीप डान का कहना है कि हत्याकांड में आरोपी विवेक है। हमारी पहली कोशिश उसे तलाशना है, ताकि पूरी घटना के बारे में सही-सही जानकारी मिल सके। हालांकि सोशल मीडिया पर विवेक का मैसेज पढ़ने के बाद पुलिस को उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका भी है।

विवेक गणेशोत्सव के दौरान जबलपुर से बांसवाड़ा आया था। रविवार को वह दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन में गया था। देर रात लौटा तो मांं से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने मां की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, उसने रात 12.30 बजे व्हाट्सएप पर मैसेज डाला और अपना अपराध कबूला। साथ ही लिखा कि वह भी आत्महत्या करने जा रहा है। रात होने के कारण लोगों ने सुबह व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज देखा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को घर में खून से सनी महिला की लाश मिली। उसके सिर पर भारी चीज से वार किया गया था। उसका चेहरा भी बिगड़ गया था। दीवार पर भी खून के छींटे थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds