September 22, 2024

प्रेशर बम की चपेट में आकर एक जवान और दो महिलाएं घायल

बीजापुर,07 जनवरी(इ खबरटुडे)। गंगालूर थाना इलाके के पुसनार के जंगलों में एक डीआरजी जवान और दो महिलाएं नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आ गए। यह प्रेशर बम ऑपरेशन से लौट रहे गश्त पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था।गश्ती दल तो बच गया, लेकिन एक जवान और महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। जवानों ने घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जवान नक्सली का शव लेकर लौट रहे थे।

You may have missed