October 15, 2024

दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों से रविवार को 3 शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 45

नई दिल्‍ली,01 मार्च (इ खबर टुडे )। दिल्ली के दंगाग्रस्त इलाकों से तीन शव और बरामद हुए हैं। एक शव गोकलपुरी के नाले से और दो भागीरथी विहार से बरामद हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली दंगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। नाले से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने इसकी इत्तला पुलिस को दी।

पुलिस ने इसके बाद सर्च अभियान चलाकर शव को बरामद किया गया। पुलिस प्रशासन शव की पहचान की कोशिश में लगा हुआ है। आईबी कांस्टेबल अंकित का शव भी इसी नाले से चांद बाग इलाके से बरामद किया गया था।

शिव विहार हो गया तबाह
दंगों में शिव विहार को पूरी तरह से तबाह हो गया है। क्षेत्र में मकानों से लेकर दुकानों तक तबाही पसरी हुई है। शिव विहार मार्केट के आसपास कई घरों पर ताले लगे पड़े हैं और चारों और खौफ दिखाई देता है। यहां पर दंगाइयों ने गुलेल से पेट्रोल बम दागे थे। शिव विहार मार्केट के आसपास कई घरों पर ताले लगे हुए हैं।

You may have missed