September 29, 2024

जिले में 9 लाख 77 हजार 981 मतदाता करेंगे मतदान,1267 मतदान केन्द्रों पर होगी मतदान प्रक्रिया

रतलाम 16 अक्टूबर(इ खबरटुडे)।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान के मार्गदर्शन में जिले में विधानसभा निर्वाचन 2018 की समस्त तैयारियां की जा रही है। जिले में मतदान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न अधिकारियों को नियुक्ति की जा चुकी है। जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के लिए 130 सेक्टर आफिसर एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 9 लाख 77 हजार 981 मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 4 लाख 97 हजार 193 पुरूष मतदाता, 4 लाख 80 हजार 765 महिला मतदाता एवं 23 अन्य मतदाता है। इसके लिए जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 1267 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

219 रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 89 हजार 87 मतदाता एवं 247 मतदान केन्द्र हैं जिनमें 60 क्रिटिकल है। 220 रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 97 हजार 3 मतदाता एवं 257 मतदान केन्द्र हैं जिनमें 85 क्रिटिकल है। 221 सैलाना (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 84 हजार 608 मतदाता एवं 244 मतदान केन्द्रों में 64 क्रिटिकल है। 222 जावरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 9 हजार 339 मतदाता एवं 270 मतदान केन्द्रों में 62 क्रिटिकल है। 223 आलोट (अजा) विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 97 हजार 944 मतदाता है तथा 249 मतदान केन्द्रों में 58 क्रिटिकल है। इस प्रकार जिले में कुल 1267 मतदान केन्द्रों में 329 मतदान केन्द्र क्रिटिकल है। जिले में कुल 7357 पीडब्ल्यूडी मतदाता है जो कुल मतदाताओं के 0.76 प्रतिशत है। इनमें 664 दृष्टिबाधित, 544 श्रव्यबाधित, 5170 अस्थिबाधित, 317 बौद्धिक एवं 662 विविध दिव्यांग की श्रेणी में शामिल है। जिले के सभी 1267 मतदान केन्द्र पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी है। इन मतदान केन्द्रों में 1043 शासकीय भवन एवं 133 निजी भवन में स्थापित है तथा सभी भूतल पर स्थित है। सभी मतदान केन्द्र मुख्य रास्ते से जुड़े हुए हैं। पेयजल, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, शेड आदि व्यवस्थाएं सभी मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित की गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds