September 30, 2024

गुजरात में फिर भाजपा तो हिमाचल में जा सकती है कांग्रेस की सत्ता-ओपिनियन पोल

नई दिल्ली,25 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब हैं और इससे पहले आए ओपिनियन पोल में भाजपा दोनों राज्यों में सरकार बनाती दिख रही है। ओपिनियन पोल के नतीजों के अनुसार इस बार फिर गुजरात में भाजपा सरकार के आसार हैं। वहीं हिमाचल में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो सकती है।

सर्वे के मुताबिक भाजपा 48 फीसदी वोट हिस्सेदारी प्राप्त कर लगाता पांचवीं बार राज्य में सरकार बना सकती है। कांग्रेस गठबंधन को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस 1995 के बाद पिछले 22 साल से लगातार गुजरात की सत्ता से बाहर है। 25 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच सभी 182 सीटों पर यह सर्वे किया गया। इसमें 18,243 लोगों की राय ली गई थी।

हिमाचल में भी भाजपा संभव
ओपिनियन पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भी कमल खिल सकता है। कांग्रेस की सत्तारूढ़ वीरभद्र सिंह सरकार की बिदाई हो सकती है। यहां भाजपा को 49% और कांग्रेस को 38% वोट मिल सकते हैं। 68 सीटों में से भाजपा 43-47 और कांग्रेस 21-25 सीटें जीत सकती हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds