May 4, 2024

Yuva Morcha : युवा मोर्चा करेगा प्लेडज टू वोट केम्पेन की शुरुआत

रतलाम,30 जून (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम की नगर निगम चुनाव के निमित्त महत्वपूर्ण बैठक रुद्र पैलेस में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से रतलाम के नगर निगम के चुनाव प्रभारी अशोक यादव, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, युवा मोर्चा के रतलाम के जिला प्रभारी शुभम यादव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू यादव उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी, स्वागत उद्बोधन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने दिया। शुभम यादव ने उक्त चुनाव में युवा मोर्चा की जो भूमिका रहेगी उस सन्दर्भ में अवगत कराया, जिसमे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक मतदान हेतु ज्यादातर नवीन मतदाताओं से मतदान की शपथ दिलायी जाएगी।

साथ ही नगर निगम के चुनाव प्रभारी अशोक जी यादव ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संपर्क, संवाद, संबंध एवं समन्वय के साथ संगठन का कार्य करते हुए घर घर पहुंचकर अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में करवाना है एवं भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयश्री दिलाने का काम करना है।

बैठक में तय किया गया कि युवा मोर्चा जिला के अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में शहर में pledge to vote campaign चलाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य शहर के नवीन मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के प्रेरित करना है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा द्वारा शहर के सभी वार्डो के प्रभारी की नियुक्ति की गई। इस चरण में गौरव मूणत को शहर प्रभारी बनाया गया तथा सत्यजीत सिंह राजावत एवं ऋषभ जैन को सह-प्रभारी का नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार युवा मोर्चा द्वारा रतलाम नगर के पांचों मण्डल के प्रभारी के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शिवांग शर्मा, प्रतीक विजयवर्गीय, मुखर्जी मण्डल में संजय जाट,संजय पांचाल, अम्बेडकर मण्डल में मोहित तोमर, किशन व्यास, सूरजमल जैन मण्डल में श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ मूणत, व दीनदयाल मण्डल में लोकेश अरोरा, शुभम चौहान, शिवम मूणत को प्रभारी बनाया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds