इंदौर

Women wrestling: इंदौर में 8 मार्च को महिला पहलवानों के बीच होगा दंगल, अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित 8 देश की महिला पहलवान दिखाएंगी दम

Women wrestling competition Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ देशों की महिला पहलवानों के बीच दंगल देखने को मिलेगा। पाठकों को बता दें कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर में महिला पहलवानों के बीच कुश्ती के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।

महिला कुश्ती प्रतियोगिता को देखने हेतु दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। निशुल्क प्रवेश के चलते इस दिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

इंदौर स्थित दलाल बाग में शाम 4 बजे से शुरू होगा महिलाओं के बीच कुश्ती दंगल

8 मार्च को विभिन्न देशों की महिलाओं के बीच कुश्ती दंगल का आयोजन इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित दलाल बाग में किया जाएगा। यह कुश्ती प्रतियोगिता 8 मार्च को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

महिला कुश्ती के इस दंगल को देखने के लिए लोगों में खासी उत्सुकता दिखाई दे रही है। इंदौर के अलावा 8 मार्च को होने जा रही महिला कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के शहरों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

कुश्ती प्रतियोगिता का नाम रखा गया है “देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती”

8 मार्च को इंदौर में होने जा रही महिला कुश्ती प्रतियोगिता का नाम “देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती” प्रतियोगिता रखागया है। इस कुश्ती प्रतियोगिता के संयोजक मानसिंह ने बताया कि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर में “देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती” का आयोजन किया जाएगा।

इस कुश्ती प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों की महिला पहलवानों के बीच अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार मेट पर कुश्ती होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। इस आयोजन में कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका सहित आठ देशों की महिला पहलवान भाग लेंगी भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर शहर में होने जा रहे महिला पहलवानों के बीच कुश्ती के महादंगल में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका सहित आठ देशों की महिला पहलवान भाग लेंगी।

संयोजक मानसिंह ने बताया कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में भारत के अलावा अमेरिका, मेक्सिको, मंगोलिया, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और नेपाल सहित अन्य देशों से महिला पहलवान शिरकत करेंगी।

इन देशों की विश्व प्रख्यात महिला पहलवान कुश्ती के मैचों में अपने अलग-अलग मैच में कई दांवपेंच दिखाएंगी । हार जीत का फैसला रेफरी और निर्णायक कमेटी द्वारा किया जाएगा।

Back to top button