May 13, 2024

पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

उज्जैन,24 नवंबर (इ खबरटुडे)। पत्नी मायके से नहीं लौटी तो एक युवक ने अपने घर पर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए स्वजन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन ने ससुराल वालों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी घोंसला का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारड़ा निवासी मधुबाई से विवाह हुआ था। कुछ दिन पूर्व मधुबाई अपने मायके गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौट रही थी। दीपावली पर भी वह घर नहीं आई थी। मुकेश पत्नी को लेने के लिए तीन बार अपने ससुराल जा चुका था।

मगर उसके ससुराल वाले मधुबाई को भेज नहीं रहे थे। बुधवार को भी मुकेश अपने ससुराल गया था। जहां से वह देर शाम अकेले ही वापस लौट गया था। घर आने के बाद मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई महेश और सुमेर ने पुलिस को बताया कि सास-ससुर ने मधुबाई को मुकेश के साथ नहीं भेजा और मारपीट भी की। इसी बात से नाराज होकर मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds