May 17, 2024

भाजपा ने जो भी कहा, वो करके दिखाया है- कैलाश विजयवर्गीय,जिले के सैलाना एवं रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

रतलाम,05 अगस्त (इ खबरटुडे)। देश में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो जैसा कहती है वैसा करती है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाकर इतिहास रचा गया, तो अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है। एक देश दो विधान और दो निशान नहीं चलेगे।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा एवं रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र द्वारा आयोजित सैलाना एवं बांगरोद के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा का चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीत कर भाजपा पुनः सरकार बनाएगी। पहले जम्मू-कश्मीर के जो हालात थे, वे किसी से छुपे नही है। आज वहां हर घर पर तिरंगा लहरा रहा है।

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि रामलला हम आयेगे, मंदिर वही बनायेगे का नारा जब लगाते थे तो दिग्विजय सिंह कहते थे कि तारीख़ नही बतायेगे। लेकिन आज अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है, और जनवरी में वहां भगवान की प्रतिष्ठा भी हो जाएगी। दिग्विजय सिंह और उनकी नेता सोनिया गांधी राम को काल्पनिक कहते थे। इसलिए उन्हे कहना चाहता हुं जनवरी मे आप वहां चले जाना आपके सारे पाप धुल जायेगे।

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कोविड की महामारी पर काबु पाया। प्रत्येक गरीब को पांच किलो. अनाज निःशुल्क दिया जा रहा है। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला को आसीन किया गया है। और यह सभी कार्य भाजपा ही कर सकती है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना क्रियान्वित की गई है।

प्रदेश में जब भाजपा सरकार बनी थी तो सिंचाई रकबा सात लाख हजार हेक्टेयर था। आज यह बढ़कर चौपन लाख हजार हेक्टेयर हो गया है। कांग्रेस राज मे मात्र 5 हजार मेगांवाट बिजली का उत्पादन था और आज 28 हजार मेगावाट हो रहा है। किसानों को सम्मान नीधि मे 12 हजार रूपये दिए जा रहे है। जो पहले कभी किसी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र का अनुसरण करने का आव्हान् किया।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर श्री विजयवर्गीय का अभिनंदन भी किया गया।
इस दौरान भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बडी संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds