
UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बता दे की होली पर प्रदेश का मौसम गुलाबी होने वाला है। वहीं बीते दिन लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बुधवार को राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे लोग सुबह और देर रात को थोड़ी ठंड महसूस कर सकते हैं।
13 से 15 मार्च के बीच यूपी में आंधी के साथ तेज हवाएं
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 13 से 15 मार्च के बीच आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। 14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
यूपी के तापमान में गिरावट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। यदि बारिश होती है तो दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, हालांकि होली की खुशी में कोई कमी नहीं आएगी।
सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर बादलों की झड़ी लग गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज चमकने लगा। इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान शनिवार रात को दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे तापमान में भी बदलाव आता है। लोग दिन में गर्मी महसूस करते हैं। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों को भी शहरी से दूर कर रहे है, लेकिन शाम के बाद गुलाबी सर्दी का असर महसूस होने लगता है।