April 26, 2024

Mahakal : उज्जैन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब महाकाल के द्वार, भस्म आरती में भी लिया भाग

उज्जैन,04मार्च(इ खबर टुडे)। क्रिकेटर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती दर्शन किए और पूजन-अभिषेक किया। विराट ने भस्मारती के बाद मंदिर के बाहर आए और मीडिया से जय श्री महाकाल बोलकर सभी को धन्यवाद कहा तो अनुष्का ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

विराट और अनुष्का इसके बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए। वे इंदौर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में शामिल होने पहुंचे थे, शुक्रवार को मैच खत्म होने के बाद वे आज पत्नी अनुष्का के साथ महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

हमेशा लाइम लाइट में रहने वाले विराट और अनुष्का भक्ति और आध्यात्म के माहौल में रमे हुए नजर आए, विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धरण की हुई थी साथ ही मस्तक पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर बैठे दिखाई दिए।

वहीं, अनुष्का शर्मा भी साडी में नजर आईं। इस दौरान वे भी महाकाल भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रही थी। विराट से पहले केएल राहुल पत्नी अथिया शेटृटी और अक्षर पटेल पत्नी मेहा के साथ महाकाल की भस्मारती दर्शन कर चुके हैं। विराट से पहले केएल राहुल पत्नी अथिया शेटृटी और अक्षर पटेल पत्नी मेहा के साथ महाकाल की भस्मारती दर्शन कर चुके हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds