May 20, 2024

जावरा क्षेत्र में 144 गांवों में पहुंचेगी विकास यात्रा

रतलाम,03 फरवरी (इ खबरटुडे)। रतलाम जिले में विकास यात्राओं के 5 फरवरी से होने वाले आयोजन के अंतर्गत हर एक विकासखंड में रूट चार्ट तैयार किए गए हैं। निर्धारित कार्य योजना अनुसार जिले के जावरा क्षेत्र में 144 गांव में विकास यात्रा पहुंचेगी। जावरा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित रहेंगे। प्रत्येक दिवस यात्रा के लिए नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यात्रा का प्रारंभ स्थान तथा समापन स्थल और समय भी तय किया गया है।

जावरा क्षेत्र में 6 फरवरी से ढोढर से धतरावता मेहंदी तक यात्रा आयोजित की जाएगी। 7 फरवरी को पिपलिया सीर से राणायरा देवास तक यात्रा आयोजित होगी। 8 फरवरी को मोयाखेड़ा से रिंगनोद तक, 9 फरवरी को गोठड़ा से तंबोलिया तक, 10 फरवरी को गोंदीशंकर से रफूखेड़ी तक, 11 फरवरी को मरमियां से शक्करखेड़ी तक, 12 फरवरी को कामलिया से रोजाना तक, 14 फरवरी को मीनाखेड़ा से लालाखेड़ा तक, 15 फरवरी को भीमाखेड़ी से रिचाचांदा तक, 16 फरवरी को बटवारिया से हाटपिपलिया तक, 17 फरवरी को बरडिया गोयल से लसूडिया जंगली तक, 18 फरवरी को सरसी से नीमन तक, 19 फरवरी को उपलाई से बोरदा, बन्नाखेड़ा तक तथा 20 फरवरी को भूतेड़ा से बड़ावदी तक की यात्रा आयोजित की जाएगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds