February 1, 2025

हर्षोल्लास से मनाया गया विजयादशमी का पर्व,पोलो ग्राउंड में हुआ रावण दहन

ravan1

रतलाम 15 अक्टूबर(इ खबरटुडे)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज 15 अक्टूबर शुक्रवार को पोलोग्राउण्ड में रावण के पुतले का दहन शासन द्वारा दिये गये कोविड-19 के निर्देशों के तहत किया गया।

पोलो ग्राउंड पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण तथा हनुमान का स्वागत नगर विधायक चेतन्य जी काश्यप , कलेक्टर एवं निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम , पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती अनिता कटारिया, बजरंग पुरोहित, मंगल लोढ़ा, श्रीमती सोना शर्मा , आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, राकेश परमार, उपायुक्त विकास सोलंकी, तहसीलदार गोपाल सोनी, कार्यपालन यंत्री सुरेश चन्द्र व्यास, मोहम्मद हनीफ शेख , जी.के. जायसवाल, प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी सहित जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन व निगम अधिकारी एवं कर्मचारी आदि ने पुष्पहारों से किया।

You may have missed