October 5, 2024

रतलाम / कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में आज निकालेंगे विजय मशाल रैली

रतलाम, 25 जुलाई (इ खबर टुडे)। कारगिल विजय दिवस को आज 25 वर्ष पूरे होने वाले हैं। आज शहर में विभिन्न आयोजन हो रहे है। इस उपलक्ष में भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में आज शाम 06 बजे विजय मशाल रैली निकालेंगे। रैली शहीद चौक से प्रारम्भ होकर शहर के कई मार्गो से गुजरेगी।

युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की थी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवा मोर्चा कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ विजय मशाल रैली निकालकर मनाएगा। ये रैली शहीद चौक, शहर सराय से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापिस शहीद चौक पर समाप्त होगी। जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने अधिक से अधिक युवा को इस रैली में आने का आग्रह किया है। इस रैली में भाजयुमो के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी इस दौरान शामिल होंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds