October 11, 2024

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt : रणबीर कपूर एवं आलिया भट्ट के महाकाल आने से पहले विहिप कार्यकर्ता पुलिस से भिडे

उज्जैन,06 सितम्बर (इ खबर टुडे/ब्रजेश परमार)। बालीबुड अभिनेता रणबीर कपूर एवं आलिया भट्ट के श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए आने से पूर्व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस में भिडंत हो गई। सीएसपी से अभद्रता के मामले में विहिप के प्रखंड मंत्री दिलीप को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यहां पुलिस को आवश्यक बल प्रयोग कर विरोध करने वालों को खदेड़ना पड़ा है।

बालीबुड अभिनेता रणबीर कपूर एवं अभिनेत्री आलिया भट्ट के मंगलवार देर शाम उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए पहुंचने की सूचना थी। इस पर विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यहां इनका विरोध करने पहुंचे थे। कपूर एवं आलिया के मंदिर आने के पूर्व मंदिर परिसर के बाहर विरोध के बीच कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झडप हो गई। इसी दौरान सीएसपी से अभद्रता हुई।

विहिप के विभाग मंत्री महेश तिवारी के अनुसार इनका विरोध इसलिए किया जा रहा था कि गौमांस खाने वालों का महाकाल में क्या काम। विरोध के लिए काले झंडे दिखाने थे। तिवारी के अनुसार दोनों को पुलिस एवं प्रशासन ने अन्यत्र निकाल दिया।मंदिर के सभी गेट पर हमारे कार्यकर्ता मौजूद थे। विरोध के दौरान पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की। प्रखंड मंत्री दिलीप को पुलिस ले गई। विडियो देखकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों की पहचान करेंगे। विहिप कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए यहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था लगाई थी। एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के अनुसार विरोध करने वालों को समझाईश देने के उपरांत वे नहीं माने सीएसपी ओपी मिश्रा के साथ अभद्रता की गई, इस पर पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर विरोध करने वालों को खदेड़ा गया। अभद्रता करने वाला एक ही व्यक्ति था जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।

You may have missed