रतलाम / ‘‘आनन्द उत्सव 2025‘‘ के तहत अमृत सागर उद्यान में कल आयोजित होगी विभिन्न खेल प्रतियोगिता

रतलाम,23 जनवरी(इ खबर टुडे)। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल व महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार ‘‘आनन्द उत्सव 2025’’ के तहत 14 से 24 जनवरी तक नगर निगम द्वारा रतलाम शहर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है।
‘‘आनन्द उत्सव 2025’’ के तहत आज 24 जनवरी शुक्रवार को अमृत सागर उद्यान में दोपहर 3ः00 बजे से कबड्डी, खो खो, रस्सा खेंच ,चेयर रेस, मटका फोड़, 100 मीटर दौड़, चैन दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। आयोजन पश्चात् विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि आनंद उत्सव के तहत अमृत सागर उद्यान में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं। आनन्द उत्सव अन्तर्गत पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहभागिता है। यह उत्सव लोगों को आनंद की अनुभूति दिलाने के लिए किया जाता है।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी एवं पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है आनन्द उत्सव के तहत अमृत सागर उद्यान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में अधिकाधिक की संख्या में भाग लेवें।