May 18, 2024

वैक्सीनेशन आज नहीं होगा,MP में टीके का टोटा, एक और तीन को महाअभियान,

भोपाल ,30जून(ईखबर टुडे)। टीकाकरण महाअभियान के दौरान ही प्रदेश में टीका का टोटा हो गया है। इस कारण प्रदेश में बुधवार को बड़े स्तर पर टीका नहीं लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अपने पास उपलब्ध टीका के अनुसार कुछ सत्र आयोजित कर सकेंगे। एक और तीन जुलाई को फिर टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएग। इसके लिए प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में टीका पहुंचने लगा है। जबलपुर और रीवा संभाग के लिए तीन लाख 60 हजार डोज मंगलवार को पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अन्य जिलों में भी बुधवार शाम तक टीका पहुंच जाएगा, जिससे गुरुवार को टीकाकरण हो सकेगा। प्रदेश में 21 जून से टीकाकरण महाअभियान शुरू किया गया था। पहले दिन 11 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 17 लाख 44 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि पिछले आठ दिन में 50 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात तक उपलब्ध टीका के अनुसार सत्र आयोजित किए जाएंगे। सात लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।भोपाल ,30जून(ईखबर टुडे)। टीकाकरण महाअभियान के दौरान ही प्रदेश में टीका का टोटा हो गया है। इस कारण प्रदेश में बुधवार को बड़े स्तर पर टीका नहीं लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अपने पास उपलब्ध टीका के अनुसार कुछ सत्र आयोजित कर सकेंगे। एक और तीन जुलाई को फिर टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएग। इसके लिए प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में टीका पहुंचने लगा है। जबलपुर और रीवा संभाग के लिए तीन लाख 60 हजार डोज मंगलवार को पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अन्य जिलों में भी बुधवार शाम तक टीका पहुंच जाएगा, जिससे गुरुवार को टीकाकरण हो सकेगा।

प्रदेश में 21 जून से टीकाकरण महाअभियान शुरू किया गया था। पहले दिन 11 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 17 लाख 44 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि पिछले आठ दिन में 50 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात तक उपलब्ध टीका के अनुसार सत्र आयोजित किए जाएंगे। सात लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds