March 29, 2024

UPSC Result : यूपीएसससी ने 2022 का परिणाम किया जारी ;टॉप 10 में 6 लड़कियां;हरियाणा की इशिता किशोर बनी टॅापर

Untitled design - 1

नई दिल्ली ,23 मई (इ खबर टुडे)। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएसससी ने 2022 परिणाम जारी कर दिया है. इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। इशिता किशोर ने UPSC CSE में पूरे भारत में AIR 1 प्राप्त किया है। वहीं बिहार की गरिमा लोहिया AIR 2 और उमा हरथी एन तीसरे स्थान पर रहीं। यूपीएसससी द्वारा जारी लिस्ट में इस बार टॅाप 10 में से 6 लड़कियां हैं।

लगातार दूसरा साल है जब महिला उम्मीदवार ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यूपीएसससी हर साल भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS ),भारतीय विदेश सेवा ( IFS), और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एंव अन्य केंद्रीय समूह के अधिकारियों को चयन करती है। यूपीएसससी हर साल ये परीक्षा आयोजित करती है। ये परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है. जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार आयोजित होती है।

इस बार परीक्षा में कुल 933 पदों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। कुल उम्मीदवारों में से अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या 345 सामान्य श्रेणी के हैं। EWS के 99, OBC के 263, 154 उम्मीदवार एससी तथा 72 ST हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

आयोग ने कहा कि 101 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परिणाम दस्तावेज़ में रोल नंबर वार सूची प्रकाशित की गई है। उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम upsc.gov.in चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार का व्यक्तिगत अंक पत्र 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इस बार की टॅापर इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली से इकॅानमिक्स आनर्स की स्टूडजेंट रहीं हैं। उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था। अपनी लगन और मेहनत से इशिता ने ना सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि कॉलेज का परचम भी लहराया है।

यूपीएससी की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

यूपीएससी सीएसई 2022 की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस बार टॉप 5 में तीन लड़किया हैं। इसमें से इशिता किशोर ने टॉप किया है और दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया हैं। वहीं चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा हैं। जबकि टॉप 5 में 2 लड़के हैं तीसरे नंबर के उमा हरित एन और पांचवें नंबर के मयूर हजारिका। बिहार की गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है। गरिमा मूलरुप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। उन्होंने बक्सर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की और देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता ने ऑल इंडिया रैंक वन पाकर देश में पहला स्थान पाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया हैं। गरिमा का रोल नंबर 1506175 है।

18 मई को खत्म हुए थे साक्षात्कार

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CSE की प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की थी। इसका परिणाम 22 जून को जारी किया गया था। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी 16 से 25 सितंबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसके परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। वहीं, साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds