mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

केन्द्रीय मंत्री मंत्री पीयूष गोयल भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

रतलाम,07 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्धजन सम्मेलन 8 अक्टूबर को दोपहर 12ः30 बजे होटल बालाजी सेंट्रल मे आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य वक्ता केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल रहेगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ.लीला जोशी करेगी।

प्रबुद्धजन सम्मेलन मे सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना एवं महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि रहेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने प्रबुद्धजनों से सम्मेलन मे उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button