October 11, 2024

Ratlam good news : ईश्वर नगर फाटक पर बनेगा अण्डरब्रिज – काश्यप

रतलाम,01जुलाई(इ खबर टुडे)। ईश्वर नगर रेलवे फाटक पर आवागमन में परेशान न हो, इसके लिए यहां अण्डरब्रिज स्वीकृत हो गया है। अण्डरब्रिज निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यह क्षेत्र पटरी पार के क्षेत्र से सीधा जुड़ जाएगा। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड 17 में भाजपा की पार्षद प्रत्याशी अनिता कटारा के चुनाव कार्यालय उदघाटन पश्चात क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल के दौरान ईश्वर नगर सहित क्षेत्र के समस्त पिछड़े हिस्सों में विकास कार्य हुए है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रहवासियों को ढाई-ढाई लाख रूपए आवास निर्माण हेतु दिए गए है, जिससे नए आवास बने है और कई परिवारों को जीवन स्तर में सुधार के लिए नया वातावरण मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी कई हितग्राही लाभान्वित हुए है। नगर के विकास के लिए पिछड़े 8 वर्षों में जो कार्य किए गए है, उन्हें नई गति देने के लिए नगर निगम में भाजपा की परिषद् जरूरी है। श्री काश्यप ने क्षेत्रवासियों से भाजपा के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र की पार्षद प्रत्याशी अनिता कटारा ने भी वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

You may have missed