October 13, 2024

Mumbai accident: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पुल गिरा, 13 लोग घायल

मुंबई,17सितंबर(इ खबर टुडे)। मुबंई में शुक्रवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई।

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य कर रहे फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारी ने बताया कि, फिलहाल 9 लोगों को निकाल लिया गया है। हालांकि राहत की बात है कि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। वहीं, किसी को गंभीर चोट भी नहीं लगी है।

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, यह हादसा आज सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ है। जब बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भर भराकर गिर गया।

You may have missed