October 12, 2024

Russia Ukraine War : यूक्रेन का पलटवार, एयर स्ट्राइक कर 14 रूसी ठिकानों को किया तबाह

कीव,18मार्च(इ खबर टुडे)। यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर से पुतिन के लिए तल्ख शब्दों का प्रयोग किया। बाइडन ने पुतिन को हत्यारा तानाशाह और एक विशुद्ध ठग बताया। इसके अलावा जेलेंस्की ने एक बार फिर से देश को संबोधित किया।

यूक्रेन की एयर डिफेंड फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के 14 ठिकानों को तबाह कर दिया है। यह एयरस्ट्राइक 17 मार्च को की गई थी। हालांकि रूस को कितना नुकसान हुआ है यह बात अभी सामने नहीं आई है।

रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में 203 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने पत्र लिखा है। इस पत्र में सभी ने कहा कि, रूस का यह कदम 1939 में पोलैंड पर नाजी जर्मनी के हमले की याद दिलाता है।

यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर से पुतिन के लिए तल्ख शब्दों का प्रयोग किया। बाइडन ने पुतिन को हत्यारा तानाशाह और एक विशुद्ध ठग बताया। इसके अलावा जेलेंस्की ने एक बार फिर से देश को संबोधित किया।

You may have missed