सम्बलपुर रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेने प्रभावित
Jan 30, 2025, 18:55 IST
रतलाम,31 जनवरी (इ खबर टुडे)। पूर्व तटीय रेलवे सम्बलपुर मंडल के सम्बलपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेने परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
12 फरवरी से 30 अप्रैल, 2025 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20813 पुरी- जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सम्बलपुर
सिटी -सरला चलेगी।
08 फरवरी से 26 अप्रैल, 2025 तक जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर - पुरी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सरला - सम्बलपुर सिटी चलेगी।
ट्रेनों की अद्यतन सूचना की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।