October 10, 2024

Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों में भिड़ंत, चार की मौत और कर्नाटक दुर्घटना में सात की गई जान

मथुरा,05नवम्बर(इ खबर टुडे)। यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारें आपस में भिड़ गईं। चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों कारें बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसा बीती रात मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 87 पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा,सात की मौत
कर्नाटक के बीदर में शुक्रवार देर शाम एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हैं। बताया गया है कि चिट्टागुप्पा तालुक में हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक ट्रक ने बेमलाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे सभी महिलाओं की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं में पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मिणी बाई (60) शामिल हैं। घायलों में ट्रक और ऑटो रिक्शे के ड्राइवर समेत 11 लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें दो लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है।

You may have missed