October 11, 2024

स्कूल जा रहे बच्चों के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार मासूम की हुई मौत,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

उज्जैन/नागदा,22 अगस्त (इ खबरटुडे)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत में चार बच्चों की मौत हो गई जबकि 11 बच्चे घायल हुए हैं। हादसा दोनों वाहनों के चालकों की लापरवाही के कारण हुआ। दोनों ही तेज गति से अपने-अपने वाहन चला रहे थे। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर दुख जताया।

कलेक्टर उज्जैन ने 4 विद्यार्थियों की मौत की पुष्टि की है। मुद्दे की बात यह है कि स्कूल प्रबंधन ने हादसे से हाथ खींच लिए हैं। एक पत्र जारी करते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट कहा कि वाहन स्वामी से स्कूल का कोई अनुबंध नहीं था।

सोमवार को सुबह तूफान वाहन में फातिमा स्कूल में अध्ययनरत 12 तथा एगोश दीप स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे लेकिन झिरनिया फंटे पर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और बच्चे उसमें दब गए। अभी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से उन्हें निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी में एक बच्चे की मौत होने की खबर थी लेकिन बाद में अस्पताल में तीन और विद्यार्थियों के जीवित नहीं रहने की जानकारी चिकित्सकों ने दी।

15 विद्यार्थी थे वाहन में
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि दुर्घटना के दौरान वाहन में 15 बच्चे सवार थे। ये सभी बच्चे 5वीं से 11 वीं क्लास के हैं, जिनकी उम्र 5 से 17 साल के बीच है। घायलों का इलाज उज्जैन के ऑर्थो, संजीवनी, इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल और नागदा में चल रहा है। बच्चों के किए जा रहे इलाज पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों वाहन चालक को कस्टडी में ले लिया है। तूफान ड्राइवर- तैय्यब निवासी ग्राम पासलोद, आरोपी ट्रक ड्राइवर- फकीर पिता ईशे से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इन बच्चों की हुई मौत
⚫ भाव्यांश पिता सतीश जैन (13), निवासी उन्हेल

⚫ सुमित (18) पिता सुरेश

⚫ उमा (15) पिता ईश्वरलाल धाकड़, निवासी उन्हेल

⚫ इनाया पिता रमेश नन्देदा (6), निवासी उन्हेल

ये बच्चे घायल

⚫ उज्जैन आर्थो अस्पताल में- अनुष्का (15), अक्षत (8)

⚫ संजीवनी अस्पताल में- निशा प्रज्ञा (12), हर्ष (14) पिता ईश्वरलाल

⚫ नागदा अस्पताल में- प्रियांश पिता संजय, तनिषा पिता राजेश, प्रियांशी पिता पवन, तैयब पिता आजाद

स्कूली वाहन में सवार बच्चों के नाम

⚫ 1. सुमित मदारिया (क्लास-11th) निवासी उन्हेल

⚫ 2. निहारिका मदारिया (क्लास-10th)

⚫ 3. पर्व जैन (क्लास-3rd)

⚫ 4. दर्शन जैन (क्लास-5th)

⚫ 5. अनुष्का सेकवाडिया (क्लास-10th)

⚫ 6. भव्यांश जैन (क्लास-6th)

⚫ 7. प्रयाग जैन (क्लास-5th)

⚫ 8. उमा वाकतलिया (क्लास-8th)

⚫ 9. हरीश वाकतलिया (क्लास-6th)

⚫ 10. हिमांशु मंडावलिया (क्लास-4th)

⚫ 11. प्रियांशी मंडावलिया (क्लास-2nd)

⚫ 12. अक्षत ढोढरिया (क्लास-3rd)

⚫ 13. तनिषा पिता राजेश मेहता (एगोशदीप स्कूल नागदा)

⚫ 14. श्रेयांस पिता राजेश मेहता (एगोशदीप स्कूल नागदा)

विद्यालय से वाहन स्वामी का कोई अनुबंध नहीं
हादसे के बाद फातिमा स्कूल प्रबंधन ने एक पत्र जारी करते हुए हादसे में घायल अपने स्कूल के छात्रों की जानकारी दी। साथ ही हादसे से भी अपना पल्ला झाड़ लिया। पत्र में स्कूल प्रबंधन ने लिखा, फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं सुबह स्कूल आ रहे थे, विद्यालय से किसी भी वाहन स्वामी का कोई अनुबंध नहीं है। अभिभावक स्वयं अपनी जिम्मेदारी पर बच्चों को विद्यालय भेजते हैं। फातिमा परिवार इस घटना से स्तब्ध है और सभी विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है।

You may have missed