May 15, 2024

Tiranga Rally : शहर में हर तरफ तिरंगे की धूम,शहर के अलग अलग इलाको में निकली गई कई तिरंगा रैलिया (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,14 अगस्त (इ खबरटुडे)। आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का असर हर तरफ नजर आने लगा है। शहर में हर ओर तिरंगे की धूम मची हुई है। स्वतंत्रता दिवस के पहले रविवार को जैन समाज,आटोचालकों और अलग अलग समूहों में शामिल होकर नागरिकों ने कई तिरंगा रैलिया निकाली।

जैन समाज की तिरंगा रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दोबत्ती घोडा चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोगों ने घोडा चौराहे पर राष्ट्रगीत का गायन किया। जैन समाज की तिरंगा रैली के समापन के ही समय दोबत्ती से आटोचालकों की तिरंगा रैली भी गुजरी,जिसमें सैकडों आटो रिक्शा तिरंगा झण्डा लगाकर पंक्तिबद्ध चल रहे थे।

शहर के हर इलाके के नागरिकों ने अलग अलग समूहों में कई तिरंगा रैलिया निकाली। हर घर तिरंगा अभियान का शहर में जबर्दस्त असर नजर आ रहा है। तमाम घरों दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों पर तिरंगे झण्डे लहराते हुए देखे जा सकते है। दूर दराज की कालोनियों में भी लोगों ने अपने घरों पर तिरंगे फहराये है।

शहर कांग्रेस ने निकाली प्रभातफेरी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्णय अनुसार पूरे प्रदेश में तिरंगा सम्मान महोत्सव मनाया जा रहा है इसी कड़ी में रतलाम शहर में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा तिरंगा सद्भावना प्रभात फेरी यात्रा निकाली गई!

नगर निगम स्थित गांधी उद्यान से महात्मा गांधी जी की  मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी शुरू की गई! इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी बंधु उपस्थित थे !पूरे मार्ग में  देश प्रेम से ओतप्रोत नारेलगाए गए!

शहीद चौक पर सभी शहीदों को  पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा पुनः नगर निगम पर समापन हुई! इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फतेह लाल जी कोठारी, पारस सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, यास्मिन शेरानी रजनीकांत व्यास ,बसंत पंड्या ,  कमरुद्दीन कछवाया, राजीव रावत, सतीश पुरोहित, शैलेंद्र सिंह अठाना, जोयबआरिफ , आशीष डेनियल, शांतिलाल जी मालवीय, विजय सिंह चौहान, फैय्याज मंसूरी, रवि वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, हिम्मत जैथवार, पार्षद आशा रावत ,फखरुद्दीन, सलीम भाई बागवान, मीनाक्षी सेन ,मनीषा व्यास, कविता महावर ,नीलोफर खान, सहित डॉ दिलीप शर्मा,देवेंद्र वैराल, विकास छाजेड़, विजय भाटी,साबिर हुसैन,श्रीमती कुसुम चाहर, हेमलता व्यास, अभिजीत सुराणा, आरिफा  कछवाहा, हिना शेख, ताज मंसूरी, अन्नू धबाई, वीरपाल सिंह, राधा प्रजापति, छोटू चावड़ा निरंजन चौहान, कैलाश सोलंकी ,विजय पंड्या लाला, जसपाल सिंह बग्गा, विजय उपाध्याय, राजकुमार जैन लाला, प्रदीप राठौड़, असलम ताबिश, ईक्का बैलूत, मांगीलाल जैन, प्रदीप बटवाल, किशन भागिनामा,  पीयूष बाफना, धर्मेंद्र मंडवारिया ,सुनील मिश्रा, शान्तु गवली, मनोज शर्मा, जितेंद्र हाडा पंडित ,जितेंद्र मिर्ची, दीपेश व्यास, राजकुमार गुर्जर, सुनील महावर, शांतिलाल छपरी, उपेंद्र पाटोदिया, रोहित मीणा, हरविंदर सिंह नांद्रा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे!

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds