परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अगले छह महीने इलेक्ट्रीक वाहन पेट्रोल के दामों के बराबर मिलेंगे

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार इलेक्ट्रीक वाहनों पर जोर दे रही है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि अगले छह महीने में ईवी की कीमत कम हो जाएगा। यह इलेक्ट्रीक वाहन पेट्रोल के दामों के बराबर मिलेंगे। फिलहाल इलेक्ट्रीक वाहनों की कीमत पेट्रोल के वाहनों की बजाय ज्यादा है। इसके बावजूद लोग इलेक्ट्रीक वाहन खरीद रहे हैं। जब इनके दाम और कम हो जाएंगे तो लोग इलेक्ट्रीक वाहनों को अधिक खरीदेंगे।
केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नई दिल्ली में 32वें कन्वर्जेस इंडिया और 10वें स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि घरेलू ईवी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार जोर दे रही है। इससे वायु प्रदूषण को कम करने तथा शोर को कम करने में मदद मिलेगी। छह महीने बाद इनकी कीमतें काफी कम हो जाएंगे। इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का कार्य अगले तीन महीने में पूरा हो जाएगा। 212 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस वे यातायात को काफी सुगम व सस्ता बना देगा।
घरेलू उत्पादन को मजबूत करने की जरूरत
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए घरेलू उत्पाद पर जोर देना होगा। इसके अलावा अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ अच्छी सड़कें होनी चाहिएं। इन सभी लक्ष्यों पर सरकार का जोर है। अच्छी सड़कों के बलबूत हमें अपने खर्च और समय दोनों को बचा सकता हैं। लगातार देश में नई सड़कें और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं।
बनाए जा रहे स्मार्ट शहर
नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि देश में नए स्मार्ट सिटी बनाए जा रहे हैं। बिजली आधारित तीव्र जन परिवहन पर जोर दिया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण तो बचेगा ही, साथ ही पेट्रोल की भी बचत होगी। पेट्रोल हमें आयात करना पड़ रहा है। यदि हम अपना आयात कम कर दें और निर्यात की तरफ जोर देंगे तो हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भाजपा सरकार हमेशा घरेलू उत्पादों पर ही जोर देती है। देश जल्द ही सभी वस्तुओं को बनाने में आत्मनिर्भर होगा।