February 1, 2025

Longest Night : कल बुधवार को काम बच जाएंगे और सूर्य अस्त हो जाएगा,वर्ष का सबसे छोटा दिन और सबसे बडी रात होगी बुधवार को

ujn vedhshala

उज्जैन,21 दिसम्बर (इ खबर टुडे/ ब्रजेश परमार )। बुधवार को संभव है कि आपके काम बच जाएं और सूर्य अस्त हो जाए। 22 दिसम्बर को वर्ष का सबसे छोटा दिन रहेगा।22 दिसम्बर को दिन की अवधि 10 घन्टे 41 मिनट तथा रात की अवधि 13 घन्टे 19 मिनट की होगी।

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ.राजेन्द्र प्रकाश गुप्त के अनुसार सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण 22 दिसम्बर 2021 को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत् होगा। इस दिन सूर्य की क्रान्ति 23 अंश 26 कला 14 विकला दक्षिण होगी। जिससे उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन तथा सबसे बड़ी रात होगी। 22 दिसम्बर को उज्जैन में सूर्योदय 7 बजकर 5 मिनट तथा सूर्यास्त 5 बजकर 46 मिनट पर होगा। 22 दिसम्बर को दिन की अवधि 10 घन्टे 41 मिनट तथा रात की अवधि 13 घन्टे 19 मिनट की होगी। 22 दिसम्बर को सूर्य सायन मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में 0 अंश 36 कला 55 विकला पर होगा। 22 दिसम्बर के बाद सूर्य की गति उत्तर की ओर दृष्टिगोचर होना प्रारम्भ हो जाती है जिसे उत्तरायन का प्रारम्भ कहते हैं। सूर्य की उत्तर की ओर गति होने के कारण अब उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे तथा रात छोटी होने लगेगी। 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर होगा। तब दिन-रात बराबर होंगे।शासकीय जीवाजी वेधशाला उज्जैन में इस घटना को शंकु यन्त्र के माध्यम से धूप होने पर प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। इस दिन शंकु की छाया सबसे लम्बी होकर पूरे दिवस मकर रेखा पर गमन करती हुई दृष्टिगोचर होगी।

You may have missed