आलेख-राशिफल

Aaj 17 March 2025 rashifal: आज मेष से लेकर मीन राशिफल तक सभी जातकों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष: राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। अनुभव की कमी से नए काम में परेशानी हो सकती है। साझेदारी में टकराव की स्थिति बन सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृष : भाग्योदय संभव है।
इच्छित परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। कानूनी मामलों में सावधानी से फैसला लें, राह आसान होगी। कुछ लोग नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। सफर में सावधानी बरतें।शासनसता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मानमें वृद्धि होगी।

मिथुन: सफलता को लेकर चिंतित रहेंगे। जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। समय पर काम पूरा नहीं होने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कारोबारी विस्तार संभव है।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क : आपके मित्र ही
आपका विरोध करेंगे। सहूलियत नहीं मिलने से काम छोड़ने का मन बन सकता है। मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिलने से निराशा होगी। व्यर्थ के कामों में समय व धन बर्बाद होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह :भूमि-भवन संबंधी विवाद के समाधान की उम्मीद है। नया कारोबार शुरू करने की रूपरेखा बनेगी। व्यापारिक मामलों की अनदेखी से समस्या हो सकती है। यात्रा टालना बेहतर है।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या : बातचीत से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अधिकारियों के दखल से कार्यस्थल पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा के परिणामों से निराशा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

तुला : मानसिक तनाव के
चलते काम में मन लगना मुश्किल है। अटका धन परिवार के सहयोग से मिल सकता है। स्वास्थ्य में लगातार उतार -चढ़ाव बना रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। विवाद से बचें।शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक : कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। परिचितों की मदद करने से मन खुश होगा। वैचारिक मतभेद दूर होने से मित्रों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनु : चल रही समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज में देरी से लाभ प्रभावित हो सकता है। नई जिम्मेदारी निभाने में मामूली चूक अपमान का कारण बन सकती है। पारिवारिक यात्रा हो सकती है।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर : नए काम को
शुरू करने में देरी से निराशा संभव है। भावनात्मक संबंधों में खींचतान बनी रहेगी। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने से रोकेगी। सामाजिक मान सम्मान में कमी आएगी। यात्रा सुखद रहेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा व सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: कामकाज में आ रही बाधा दूर हो सकती है। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कार्ययोजना में बदलाव का पूरा प्रयास करेंगे। उच्च अध्ययन में बेहतर परिणामों की उम्मीद बंधेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन :दिखावे के चलते आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च संभव है। नए माहौल में खुद को असहज महसूस करेंगे। मित्रों मुलाकात सुखद रहेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा

Back to top button