May 19, 2024

Kidnapping Rape : चौबीस घण्टों में बलात्कार की तीन वारदातें,दो नाबालिग बालिकाएं बनी शिकार,आरोपी गिरफ्तार

रतलाम,02 जून (इ खबरटुडे)। पिछले चौबीस घण्टों में जिले में बलात्कार की तीन घटनाएं सामने आई। इनमें से दो मामलों में नाबालिग बालिकाएं बलात्कार का शिकार हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,सैलाना पुलिस थाने पर बुधवार शाम पंहुची एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका ने बताया कि नयागांव थाना सरवन निवासी अवयस्क आरोपी ने सैलाना के कीर्ति स्तंभ स्थित अपने कमरे में करीब दो महीने तक उसके साथ बलात्कार किया। मामले का आरोपी भी नाबालिग है और उसकी आयु सत्रह वर्ष की है। आरोपी ने बालिका को शादी का झांसा देकर 1 नवंबर 2021 से 31 दिसम्बर 2021 के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके परिणामस्वरुप वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बालका की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के विरुद्ध बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बलात्कार की दूसरी वारदात बाजना थाने के बजरंग गढ गांव में हुई,जहां आरोपी अरविन्द पिता केसू देवडा 22 ने 24 मई 2022 को सौलह वर्षीय नाबालिग युवती के साथ बजरंग गढ के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने बुधवार को थाने पर पंहुचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट और बलात्कार का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बलात्कार की तीसरी घटना शहर के स्टेशनरोड थाने पर दर्ज की गई। आरोपी गोकुल पिता बसन्तीलाल पाटीदार 20 नि.मथुरी ने धबाई जी का वास स्थित अपने कमरे में दलित वर्ग की 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds