mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

How clean? रतलाम / कैसा स्वच्छ भारत अभियान/ 4 सालो में अस्तित्व में आये पेड़ो को रतलाम नगर निगम की कार्यशेली ने 4 दिन में सूखा दिया, सूखे पेड़ो में पानी देने की नौटकी भी जारी

रतलाम,13 अप्रैल (इ खबरटुडे)।शहर में सुंदरीकरण के नाम पर नगर निगम का अमला कई जगह मनमानी कर रहा है। स्थिति यह है कि छंटाई के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की भी कटाई की जा रही है। वही कई क्षेत्रों से निगम द्वारा लगाये गये पेड़ो को शुरुआती चरण में पानी तक नसीब नहीं हुआ और अब उनके सूखने के बाद निगम प्रतिदिन पेड़ो को पानी दे रहा है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान समय नगर निगम स्वच्छ भारत अभियान रैंकिंग में अव्वल आने के लिए पूरी तैयारी के साथ मेहनत करता दिखाई दे रहा है। साथ कई क्षेत्र इस मेहनत से अछूते दिखाई दे रहे है। निगम अमला कुछ क्षेत्रों में विशेष ध्यान दे रहा लेकिन वही कुछ क्षेत्रों में केवल नाम मात्र का कार्य कर रहा है। वर्तमान में निगम अमले द्वारा अम्बेडकर ग्राउंड के पास पड़ी गंदगी को पूर्ण रूप से हटा दिया गया ,साथ सड़क से दिखने वाली स्टेडियम मार्केट की दुकानों को ग्रीन नेट से कवर कर कई पौधे लगाये है। लेकिन निगम से यहाँ एक बड़ी चूक हो गई है, निगम द्वारा सुंदरता के लिए लगाये गये पेड़-पौधे उचित देखभाल ना मिलने के कारण सूखने लगे है।

हरे-भरे पेड़ सुख झुक गये

यहाँ निगम द्वारा किसी अन्य स्थान से निकाले गये पेड़ो को ट्रांसफर किया गया था। जहा इन्हे उचित रूप से देखभाल नहीं मिली और ये 1 दर्जन से अधिक पेड़ सुख गये। निगम द्वारा ट्रांसफर किये पेड़ लगभग 4 से 5 फुट के थे और किसी पौधे को इस ऊंचाई तक पहुंचने में करीब 3 से 4 साल का समय लगता है। ,लेकीन निगम की नौटकी के चलते ये पेड़ बर्बाद हो गये। निगम यदि इन पेड़ो को उचित मार्गदर्शन में ट्रांसफर करता तो सम्भवतः ये सभी पेड़ सुचारु रूप बढ़ते और आने वाले समय इस क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाते।

Back to top button