
Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम , 2 दिन तक मँडराएंगें बादल, जानें ताजा अपडेट राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अब मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। राजस्थान का मौसम अब धीरे-धीरे गर्म होगा।
हालांकि, इस सप्ताह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ भी आएगा। इससे राजस्थान में भी दो दिनों तक बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, लेकिन कुल मिलाकर, राजस्थान में गर्मी अब अपनी असली रंग दिखाती नजर आएगी।इस सप्ताह तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।
9 मार्च से राजस्थान मैं बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 9 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 10 से 12 मार्च के दौरान उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 7 से 10 मार्च यानी तक मौसम शुष्क रहेगा। बारिश नहीं होगी।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 11 और 12 मार्च को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश नहीं होगी।
राजस्थान में आज तापमान
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 8 से 11 मार्च तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में 12 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगर अगले 48 घंटों की बात करें तो न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है।