mainशहर-राज्य

WEATHER UPDATE: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक होगी बारिश, देखें नया अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। आज साम से मौसम में परिवर्तन दिखना शरू हो जायगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में 12 मार्च से 14 मार्च तक बारिश हो सकती है।

सुबह से ही देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है। हरियाणा में तापमान बढ़ रहा है। नौ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी गर्मी की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद तापमान फिर से तेजी से बढ़ेगा।

हरियाणा चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 13 मार्च तक हरियाणा में मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस अवधि के दौरान, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 13 मार्च के दौरान रुक-रुक कर हवाओं में बदलाव के कारण अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 11 और 12 मार्च के दौरान मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है।

Back to top button