कारोबार

SBI YONO App:अब पुराने Android 11 वर्जन पर नहीं चलेगा एसबीआई का YONO App

SBI YONO App:अभी तक आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैकिंग के लिए जो YONO App प्रयोग करते थे, अब वह स्मार्टफोन के पुराने वर्जन Android 11 में नहीं चलेगा। अब यह ऐप अपडेट हो गया है। इसके लिए आपको अपना फोन भी अपडेट करने की जरूरत है। जो यूजर अभी तक Android 11 वर्जन वाला स्मार्टफोन प्रयोग कर रहे हैं, उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोबाइल बैंकिंग प्रणाली YONO App पर चलती है। इसके माध्यम से खाताधारक अपना स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर के अलावा अपनी आरडी व एफडी करवा सकते हैं। खाताधारक सभी प्रकार का ऑनलाइन लेनदेन इस ऐप के माध्यम से करते थे, लेकिन अब यह आगामी दिनों में संभव नहीं है। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अपने बैंकिंग ऐप YONO App को उन स्मार्टफोन के लिए बंद कर दिया है, जो यूजर्स अपने एंड्रॉयड वर्जन 11 का प्रयोग करते हैं। अब इन यूजर्स को भी अपना फोन बदलना पड़ेगा या फिर अपने फोन का अपडेट करवाना पड़ेगा। बैंक के इस निर्णय ने यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। जब तक यूजर्स अपना फोन अपडेट नहीं करेंगे, तब तक वह एसबीआई के बैंकिंग एप का प्रयोग नहीं कर सकते।


अपग्रेड करने की वजय के पीछे बताया कारण
बैंक प्रबंधन ने अपने YONO App को अपग्रेड करने के पीछे इसका बेहतर तरीके से कार्य नहीं करना बताया है। बढ़ते तकनीकी युग में पुराने ऐप कम काम करने लगते हैं। समय-समय पर सुरक्षा और परफार्मेंस के बारे में कंपनियों को देखना होता है तथा इसको बदलना पड़ता है। जैसे-जैसे तकनीक में इजाफा होता है, वैसे-वैसे पुराने वर्जन भी बदलने पड़ते हैं। बैंक अ​धिकारियों के अनुसार ग्राहकों की सुरक्षा उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए अब इस वर्जन को अपग्रेड करना जरूरी था।


लोगों ने दिया फीडबैक
प्ले स्टोर पर ​स्थित योनो ऐप के पुराने वर्जन को लेकर काफी ग्राहकों ने अपने अनुभव सांझा किए हैं। कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि पुराना वर्जन सही था। अब नए वर्जन के आने से उनको पुराने फोन इसको स्पोट नहीं करते हैं। ऐसे में उनको अपना फोन बदलने की जरूरत है, लेकिन ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं है।

Back to top button