April 25, 2024

रतलाम / बार में मनपसंद गाना नहीं सुनाने को लेकर बदमाश ने कर्मचारी को मारा चाकू, बदमाश हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

रतलाम,02 जून(इ खबर टुडे)। आनंद माल के समीप बने बार में कल रात चाकू बाज़ी की घटना सामने आई है। मनपसंद गाना नहीं सुंनाने की बात को लेकर बदमाश ने बार कर्मचारी के साथ हाथापाई कर चाकू घोप दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार घटना बायपास स्थित आनंद माल के पास बने फाइव एलिमेंटस बार की है। बार में मनपसंद गाना नहीं गाने की बात को लेकर आरोपी सौरभ बरगुण्डा निवासी खेतलपुर ने गायक सहित कर्मचारियों को गाली गलोच करने लगा। कर्मचारियों की समझाइस के बाद आरोपी को बार से बाहर निकाल दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी सौरभ अपने साथियो के साथ लौटा और बार काउंटर पर तोड़ फोड़ शुरू कर दी। कर्मचारी शैलेन्द्र सिंह ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश सौरभ ने उसके सीने चाकू घोप दिया। कर्मचारी शैलेन्द्र को गंभीर हालत होने से अस्पताल में भर्ती किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। स्टेशन रोड पुलिस ने बदमाश सौरभ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल बदमाश फरार है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds