October 12, 2024

Fire in Mandi : कृषि मंडी में गार्ड ने गोली चलाई,किसान के हाथ में लगा छर्रा,गार्ड हुआ फरार

उज्जैन,26 अप्रैल (इ खबर टुडे/ ब्रजेश परमार )। मंगलवार दोपहर चिमनगंज कृषि उपज मंडी में फसल बेचने आए ग्राम कढ़ाई निवासी राकेश किसान को मामूली बात पर सिक्युरिटी गार्ड ने गोली चला दी। गुस्साए किसानो ने हंगामा एवं चकाजाम किया।किसान के हाथ में छर्रा लगा हैं।पुलिस ने गार्ड के विरूद्ध भादवि की धारा 336,337 में कायमी की है।घटना के बाद गार्ड फरार हो गया है।

चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मंगलवार को सिक्युरिटी गार्ड अजय ठाकुर ने मंडी में फसल बेचने आए ग्राम कढ़ाई निवासी राकेश आंजना किसान से विवाद के बाद 12 बोर बंदूक से जमीन पर गोली चला दी। इसके छर्रे उडने पर किसान को हाथ में साधारण चोंट आई है। सिक्युरिटी गार्ड तोल कांटे पर ड्यूटी कर रहा था। राकेश अपनी फसल बेचने आया था। इसी दौरान दोनों में कहा सुनी हुई और सिक्युरिटी गार्ड ने गोली चला दी। घटना की जानकारी लगते ही चिमनगंज मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुची। तब तक सिक्युरिटी गार्ड वहां से भाग गया। मामले में गुस्साए किसानो ने मंडी कार्यालय पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले को शांत कराया। कृषको ने मंडी थाने पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

इनका कहना है

-फरियादी किसान ने बताया कि गार्ड ने जमीन पर गोली चलाई थी,उसके छर्रे उडकर लगे हैं।साधारण चोंट आई है।पुलिस ने गार्ड पर 336,337 में प्रकरण दर्ज किया है।घटना के बाद गार्ड फरार हो गया है।

-जितेन्द्र भास्कर ,टीआई,चिमनगंज मंडी थाना,उज्जैन

You may have missed