May 20, 2024

Corona update: 16 राज्यों में सुधर रहे हालात, यूपी और पंजाब में भी सक्रिय मरीजों की वृद्धि दर में गिरावट

नई दिल्ली,29जनवरी(इ खबर टुडे)। देश के 16 राज्यों में कोरोना को लेकर हालात सुधरते दिख रहे हैं। इनमें यूपी और पंजाब जैसे चुनावी राज्य भी शामिल हैं, जहां सक्रिय मरीजों की वृदि्ध दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

देश में बीते एक दिन में 2,51,209 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 627 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 3,47,443 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उधर, महाराष्ट्र में एक दिन में 103 मरीजों की मौत हुई है, जो कि अक्तूबर के बाद सबसे ज्यादा है। यहां 24,948 नए संक्रमित मिले हैं। केरल में 54,537 नए मामले दर्ज हुए हैं और 352 की मौत हुई है।

बूस्टर खुराक के लिए नेजल टीके के परीक्षण की मंजूरी
देश में जल्द बूस्टर खुराक के लिए नाक से दिए जाने वाले टीके (नैजल वैक्सीन) का तीसरा परीक्षण शुरू होगा। सरकार ने भारत बायोटेक को इसकी अनुमति दे दी।

सक्रिय मरीजों में भी कमी
देश में 21,05,611 सक्रिय मरीज हैं। 27 जनवरी तक 22 लाख लोग संक्रमित थे। एक दिन में देश में 34,757 संक्रमित कम मिले।

महाराष्ट्र में 103 मौत तीन माह में सर्वाधिक
उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, असम, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, गोवा, हरियाणा, झारखंड, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में में सक्रिय मरीजों की वृदि्ध दर में कमी दर्ज की जा रही है।

महाराष्ट्र में एक दिन में 103 मरीजों की मौत हुई है, जो कि अक्तूबर के बाद सबसे ज्यादा है। यहां 24,948 नए संक्रमित मिले हैं। केरल में 54,537 नए मामले दर्ज हुए हैं और 352 की मौत हुई है।

तीन जनवरी के बाद सबसे कम 4044 संक्रमित
राजधानी में 3 जनवरी के बाद पहली बार सबसे कम 4,044 संक्रमित मिले। इस दौरान 8,042 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 25 ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

कोरोना महामारी के बीच द. अफ्रीका में अब एक और खतरनाक वायरस ‘नियोकोव’ मिला है। यह बेहद संक्रामक बताया जा रहा है। मृत्युदर भी काफी ज्यादा (प्रति तीन में से एक) है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds