शहर-राज्य

Punjab news: फाजिल्का और फिरोजपुर की बदलेगी किस्मत, यह स्टेट हाइवे बनेगा नेशनल हाईवे

New national highway: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर है। फाजिल्का से फिरोजपुर तक जो स्टेट हाइवे है, उसको अब फोरलेन में तबदील किया जाएगा। इसके अलावा स्टेट हाइवे से बदलकर इसको नेशनल हाईवे भी किया जाएगा। फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने इस बात की पुष्टि की है।

विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने चंडीगढ़ में पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह से मुलाकात की और इस संबंध में चर्चा की। हरभजन सिंह ने भी इसके लिए हामी भरते हुए जल्द काम शुरू करवाने के लिए भारत सरकार से संपर्क करने की बात कही।

हरभजन सिंह ने कहा कि इस बारे में भारत सरकार के परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से संपर्क किया गया है। यदि यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ गया तो इससे पंजाब की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार होगा।

विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र की आर्थिक एवं परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। विधायक ने कहा कि यह सडक़ एक प्रमुख सीमा मार्ग है, जो पहले राज्य राजमार्ग था। इसके नेशनल हाईवे बनने और फोरलेन वाली सडक़ बनने से क्षेत्र में यात्रा आसान हो जाएगी, यातायात का दबाव कम होगा और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस सडक़ के विकास से यह एक तरफ नवनिर्मित फाजिल्का-अबोहर फोरलेन नेशनल हाईवे से तथा दूसरी तरफ फिरोजपुर-चंडीगढ़ फोर लेन से जुड़ जाएगी। इस नई सडक़ से क्षेत्र में आय और व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पंजाब में यह राष्ट्रीय राजमार्ग रोजगार के नए रास्ते खोलने का काम करेगी। जल्द ही इसके लिए एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा ताकि इसके निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर किया जा सके।

Related Articles

Back to top button