June 18, 2024

Female harassment:एमवाय अस्पताल में जिस बुजुर्ग महिला की साथ हुई छेड़छाड़, मंगलवार को उसकी हुई मौत





इंदौर,1सितंबर(इ खबर टुडे)। एमवाय अस्पताल में जिस बुजुर्ग महिला के साथ करीब दो माह पहले छेड़छाड़ की घटना हुई थी, उसका मंगलवार सुबह निधन हो गया। गौरतलब है कि महिला डायलिसिस की मरीज थी और एमवाय अस्पताल में उसका उपचार चलता था।

पिछली बार जब वह एमवाय अस्पताल में डायलिसिस के लिए भर्ती थी तो वहां के वार्ड ब्वाय ने उसे एनिमा लगाने के दौरान छेड़छाड़ हुई थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया। टिंवकल महिला उत्पीड़न निवारण समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि उस घटना के बाद महिला को एमवाय अस्पताल में उचित रुप से इलाज नहीं मिल रहा था। घटना के बाद जब बुजुर्ग महिला पुन: डायलिसिस के लिए एमवाय अस्पताल में आई तो पहले उसके इलाज से ही मना किया जाता रहा।

इसके बाद महिला को इंजेक्शन भी लगाया गया जिसके कारण उसके एक हाथ में सूजन आ गई। बाद में महिला के हाथों में चीरा लगाया गया। समिति की अध्यक्ष रीटा डागरे के मुताबिक महिला उपचार के लिए जब अस्पताल पहुंची तो उन्हें परेशानी आ रही थी उनके स्वजनों ने हमें फोन कर परेशानी भी बताई थी। इसके बाद हमने एमवाय अधीक्षक से चर्चा की। इसके बाद उसका उपचार शुरू हुआ। महिला को अस्पताल प्रशासक ने भर्ती कर उपचार करने के बजाए सोमवार रात को घर भेज दिया। ऐसे में अगले दिन उसकी घर पर ही मौत हो गई। यदि अस्पताल प्रबंधन लापरवाही नहीं कर उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार करता तो उसकी मौत नहीं होती। अब हम महिला को न्याय दिलवाने के लिए कलेक्टर, कमिश्नर व सीएम से शिकायत करेंगे और जरुरी होगा आंदोलन भी करेंगे।

You may have missed