May 3, 2024

रतलाम / विधानसभा चुनाव के पूर्व खोदी गई सड़क का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा ,दिलीप नगर क्षेत्र के 2 हजार से अधिक मतदाता परेशान

रतलाम ,10 अप्रैल (इ खबर टुडे ) रतलाम नगर निगम के विकास की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व शुरू हुई सड़क की खुदाई के बाद निर्माण कार्य लोकसभा की आचार संहिता तक भी पूरा नहीं हो सका। वही ठेकेदार के लापरवाही के चलते क्षेत्र के लगभग 2000 से अधिक मतदाता बीते पांच माह से परेशान हो रहे है।

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 28 दिलीप नगर क्षेत्र में बीते 5 माह से क्षेत्र की जनता नर्क की यातनाएं झेल रही है। जिसका कारण निगम के इंजिनियर द्वारा बिना योजना के सड़क की खुदाई है। क्षेत्रीय जनता के अनुसार बजरंग नगर से नूरी नगर सालाखेड़ी फंटे तक सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाना था।

उक्त सड़क की खुदाई का कार्य दीपावली से पूर्व ही शुरू हो गया था जिसके बाद निगम इंजीनियर मनीष तिवारी सड़क की खुदाई कर कर भूल गए। कई बार समाचार पत्रों और क्षेत्रीय जनता द्वारा याद दिलाये जाने के बाद भी इंजीनियर नींद नहीं खुली।

वर्तमान में उक्त सड़क का निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ है लेकिन निर्माण की रफ़्तार कछुआ चाल होने के चलते जनता की परेशानी कई गुना बढ़ गई। निगम द्वारा मुख्य मार्ग पर बड़ी गिट्टी डालने के बाद छोटे बड़े सभी वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे है। सबसे अधिक समस्या क्षेत्र के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओ को हो रही है।

क्यों कि क्षेत्र की जनता के लिए शासकीय अस्पताल जाने के लिए मुख्यत यही वैकल्पिक मार्ग है। क्षेत्र जनता का कहना है कि जब निर्माण कार्य अप्रैल में शुरू करना था तो सड़क की खुदाई अक्टूबर में क्यों कर दी। फिलहाल वर्तमान में निर्माण की गति काफी सुस्त होने के चलते क्षेत्र के लगभग 2 हजार अधिक मतदाता परेशान हो रहे है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds