mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

Action On Terrorist : जारी रहेगी आतंकियों के ठिकाने ढहाने की मुहिम,सख्ती से कुचला जाएगा देशद्रोहियों को (Watch More live Videos)

रतलाम,1 अप्रैल (इ खबरटुडे)। रतलाम में आतंकियों का माड्यूल उजागर होने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। गुरुवार को संदिग्धों की धरपकड के बाद आज शुक्रवार को आतंकी गतिविधियों में लिप्त देशद्रोहियों के अवैध निर्माण ढहाने की कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन के मुताबिक यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

राजस्थान एटीएस द्वारा रतलाम के आतंकियों की धरपकड के बाद मध्यप्रदेश एटीएस और रतलाम पुलिस भी एक्शन मोड में आई। आतंकियों के अन्य सम्पर्कों की गहन जांच पडताल शुरु की गई वहीं,आतंकियों के अवैध निर्माणों की जानकारी भी जुटाई गई। प्रारंभिक तौर पर प्रशासन ने आठ अवैध निर्माणों की सूचि बनाई,जिन्हे शुक्रवार को बुलडोजर से ढहाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रखा गया था।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी अभिषेक तिवारी भी पूरी कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे। अवैध निर्माण ढहाने के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने मीडीयाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों के अïवैध निर्माण ध्वस्त करने की मुहिम लगातार जारी है। यह कार्यवाही तो पहले से ही की जा रही थी। लेकिन आंतकी गतिविधियों में संलिप्तता और देशद्रोही कृत्य अत्यन्त गंभीर अपराध है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

एसपी अभिषेक तिवारी ने मीडीया कर्मियों से कहा कि आतंकी कृत्य में लिप्त 6 आतंकियों को अब तक पकडा जा चुका है। तीन को तो राजस्थान एटीएस ने निम्बाहेडा से पकडा था। इसके बाद म.प्र. एटीएस और रतलाम पुलिस ने उनसे जुडे तीन और आतंंकियों को गिरफ्तार किया है। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि इन आतंकियों के प्रत्येक कनेक्शन की गहनता से जांच की जा रही है। इनके सम्पर्क में रहे किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने आज शहर के अलग अलग इलाकों में आतंकी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के अनेक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

Related Articles

Back to top button