जिले में भू माफिया पर गरजा प्रशासन का बूलडोज़र, जावरा में प्रीमियम मिल की दीवार को किया ध्वस्त (देखिये वीडियो)

रतलाम, 26 मार्च(इ खबर टुडे)। रतलाम जिले के जावरा नगर में रविवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर गरज पड़ा। जावरा नगर में बन रहे ओवरब्रिज निर्माण में बाधक बन रहे प्रीमियम मिल की दीवार को ध्वस्त कर दिया। सैकड़ों पुलिस व शासकीय अमला अल सुबह पहुँच गया था। जेसीबी व पोकलेन से दीवार ध्वस्त कर मलबा हटाया जा रहा। भू माफियाओं के कब्जे में इस मिल को शासकीय अधिग्रहण को लेकर लगभग 20 वर्षो से प्रयास चल रहे थे। विधानसभा में भी यह मामला कई बार उठा।

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के नेतृत्व में भू माफिया पर नकेल कसने के लिए निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। ओवरब्रिज जावरा नगर में निर्माण हो रहा जिसमे दूसरी ओर सर्विस लाईन सड़क बनना है, जिसमे बाधक यह जर्जर दीवार थी। जो दुर्घटना की सम्भावना भी थी। हालांकि दीवार की अंदर की ओर कुछ लोगो ने अवैध रूप से गोदाम भी बना रखे थे। प्रशासन ने कार्ययोजना बना कर सुबह 7 बजे से कार्यवाही शुरू कर दी। जावरा नगर सहित पूरे जिले में इस कार्यवाही को लेकर हड़कम्प मचा हुआ।

You may have missed

This will close in 20 seconds