October 9, 2024

भाजपा सरकार आमजन के जीवन स्तर में बदलाव लाई – विधायक डॉ पाण्डेय

               पिपलोदा विकासखंड की विकास यात्रा का आम्बा से शुभारम्भ 

रतलाम/जावरा, 05 फरवरी (इ खबर टुडे)। देश व प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भाजपा सरकार ने जो प्रयास किये हे उससे आम जनता का जीवन स्तर में बदलाव आया है। किसानो, गरीबो, महिलाओ के लिए कल्याणकारी योजनाए बनाई गयी है। विकास की निरंतरता अनवरत चल रही हे। विकास की इस जिम्मेदारियों में हम सभी कर्तव्यो का पालन कर रहे है।

उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने ग्राम आम्बा में पिपलोदा विकासखंड की विकास यात्रा का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, अमित पाठक, भाजपा जिला कार्यालय सह मंत्री बद्रीलाल शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ सयोजक शांतिलाल पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, मुकेश मोगरा, लोकेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन, युवा मोर्चा मंदसौर जिला प्रभारी प्रांजल पाण्डेय, जनपद सदस्य श्रीमती कोशल्या निनामा, ग्राम पंचायत आम्बा सरपंच आशाराम परिहार, ग्राम पंचायत उम्मेदपुरा सरपंच माधुलाल निनामा लक्ष्मी नारायण पाटीदार, हरीश पाटीदार बालाराम पाटीदार, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने कन्या पूजन किया। संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित विकास यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम में सर्वप्रथम जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अल्फिया खान ने यात्रा के उद्देश्य व् गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ पाण्डेय ने बताया कि विगत 10 वर्षो में ग्राम पंचायत आम्बा में 15 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत हुए, जिसमे 23 लाख रु विधायक निधि एवं 6 लाख रु सांसद निधि सम्मिलित हे। इसके अलावा लगभग 2 करोड़ 18 लाख रु की राशि से 182 आवास व् 150 लाडली लक्ष्मी का लाभ दिया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत में उम्मेदपुरा में साढ़े 5 करोड़ रु के कार्य स्वीकृत हुए, इनमे 20 लाख रु विधायक निधि एवं 4 लाख रु के सांसद निधि के कार्य सम्मिलित है। यहा 5 करोड़ रु की लागत से 445 आवास स्वीकृत हुए।

कार्यक्रम में 10 लाख रु की लागत से मांगलिक भवन,डेढ़ लाख रु की लागत से यात्री प्रतीक्षालय,एक लाख रु की लागत से सांस्कृतिक शेड निर्माण का लोकार्पण, ग्राम आम्बा व उम्मेदपुरा में लगभग 50-50 लाख रु की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, ग्राम छोटीनाल में आँगनवाडी भवन, सी सी रोड व् नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 4 लाख रु की लागत से निर्मित पेक हाउस का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास, उद्यानिकी, कृषि, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के हितलाभ का वितरण किया गया। इन विभागों ने प्रदर्शनी भी लगाई थी। नन्ही बालिकाओं ने कलश यात्रा निकालीl बाद में अतिथियों ने विकास यात्रा के रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। ये विकास यात्रा विकासखंड के सभी ग्रामो में पहुचेगी।

You may have missed