May 18, 2024

Loot Accused Arrested : सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट का मिला सुराग,कुछ आरोपी 48 घण्टों के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़े

रतलाम,02 फरवरी (इ खबरटुडे)। महज 48 घण्टे पहले सर्राफा व्यापारी के साथ हुई 9 लाख की लूट के महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लग गए है। लूट के कुछ आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पुलिस द्वारा जल्दी ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी की रात करीब साढे ग्यारह बजे बालाजी नगर निवासी सर्राफा व्यापारी प्रियेश शर्मा को धार से लौटते वक्त करमदी रोड पर तीन चार बदमाशों ने बन्दूक की नोंक पर लूट लिया था। आरोपियों ने प्रियेश की कार का कांच तोड कर बन्दूक की नोंक पर उससे 9 लाख रु. नगद व कुछ दस्तावेज लूट कर मौके से फरार हो गए थे। प्रियेश ने रतलाम पंहुचकर घटना की रिपोर्ट माणकचौक पुलिस थाने पर दर्ज कराई थी। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल लूटेरों को पकडने के लिए सक्रिय हो गया था।

इ खबर टुडे को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक लूट की इस वारदात में शामिल आरोपियों के महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लग गए है और वारदात में शामिल कुछ आरोपियों को पुलिस ने राउण्ड अप कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds