May 13, 2024

रतलाम / घर पर अकेली महिला का फायदा उठाकर युवक ने किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम, 10 मार्च (इ खबर टुडे)। जिले के जावरा शहर में महिला से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को अकेले देखकर घर में घुस आया और बलात्कार कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति नौकरी पर गया था। देर रात वो घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक फैजल उर्फ़ भय्यू पिता अब्दुल सत्तर निवासी जुलईपुरा जावरा 38 वर्षीय मेरे घर में जबरजस्ती घुस आया और मेरे साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति के साथ पीड़ित महिला पुलिस थाने पहुंची और आरोपी युवक फैजान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds